Advertisement

बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित : जिला रोजगार अधिकारी

बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन किए गए आमंत्रित : जिला रोजगार अधिकारी

आवेदन करने के लिए प्रार्थी रोजगार विभाग में तीन वर्ष से होना चाहिए पंजीकृत-

पलवल-4 नवंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

जिला रोजगार अधिकारी डा. शक्ति पाल ने बताया कि रोजगार विभाग हरियाणा द्वारा 1 नवम्बर 2024 से बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिसके तहत 21 से 35 वर्ष के सभी पात्र बेरोजगार युवा अब सरल पोर्टल की बजाए रोजगार विभाग की वेबसाइट www.hrex.gov.in पर ही पुराने बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए आवेदन करने वाला प्रार्थी कम से कम तीन वर्ष से रोजगार विभाग में पंजीकृत होना चाहिए एवं प्रार्थी की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12 वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए विस्तृत जानकारी के लिए प्रार्थी विभाग की वेबसाइट www.hrex.gov.in या जिला पलवल स्थित रोजगार कार्यालय या अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकता है। उन्होंने जिला पलवल के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ उठाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!