Advertisement

दौसा-ललित लकवाल भाजपा एस. सी. मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर-

http://satyarath.com/

दौसा के रिपोर्टर शिवकांत चतुर्वेदी की खास खबर

दौसा से खास रिपोर्ट
ललित लकवाल भाजपा एस. सी. मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर-

भाजपा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श सी.पी. जोशी के निर्देशानुसार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष श्री कैलाश मेघवाल द्वारा एस. सी. मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें दौसा जिले के बांदीकुई निवासी ललित लकवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
ललित लकवाल इससे पहले एस. सी. मोर्चा में प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान द्वारा आयोजित किए गए सभी अभियानों को सफल बनाने में ललित लकवाल ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। बस्ती संपर्क अभियान, छात्रावास संपर्क अभियान, नहीं सहेगा राजस्थान, जन आक्रोश यात्रा, परिवर्तन यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अभियान में भी मोर्चा की तरफ से अहम जिम्मेदारी निभाई व अनुसूचित जाति वर्ग पर अत्याचार के खिलाफ भी समय समय पर धरना प्रदर्शन किया है।
भाजपा के प्रति निष्ठा व समय समय पर दी गई जिम्मेदारी के ईमानदारी से निर्वहन के कारण भाजपा शीर्ष द्वारा साधारण परिवार से आने वाले ललित लकवाल को एस. सी. मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किये जाने से पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में हर्ष हैं।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!