संवाददाता अय्यूब आलम
गोण्डा
थाना को0नगर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गोण्डा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी गोण्डा मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाकिल के साथ अभियुक्त आदर्श कुमार दूबे को लालपुर चन्द्रभान मोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
आपको बता दें कि
दिनांक 27.01.2024 को वादी दिनेश शंकर चौबे पुत्र स्व0 धूपनरायन चौबे नि0 हारीपुर पोस्ट पथवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में मोटरसाईकिल चोरी होने की सूचना दी गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त आदर्श कुमार दूबे को लालपुर चन्द्रभान मोड के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे चोरी की हीरो सुपर स्पेलेण्डर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
















Leave a Reply