Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नगर पथ संचलन सम्पन्न

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नगर पथ संचलन सम्पन्न

धनंजय जोशी
ब्यूरो चीफ
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

आज दिनांक 27.10.2024 दिन रविवार को विजयादशमी निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला पांढुरना में नगर का पथ संचलन संपन्न हुआ जिसमें समस्त नगर के स्वयंसेवकों ने सम्मिलित होकर इस संचलन को संपन्न किया एवं मुख्य वक्ता के रूप में जिले के जिला बौद्धिक प्रमुख श्री हरिओमजी वर्मा इनका उद्बोधन प्राप्त हुआ ।

 

श्री हरिओम जी ने कहां की राष्ट्र निर्माण में हमें निरंतर शाखों में जाकर संस्कार लेना चाहिए या नित्य शाखा से हम स्वस्थ तथा निरोगी रह पाएंगे एवं हम जिस प्रकार की राष्ट्र की कल्पना कर रहे हैं उसे राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए हम प्रयासरत रहना चाहिए साथ ही उन्होंने सामाजिक समरसता एवं कुटुंब प्रबोधन तथा राष्ट्रीय भावना को जागृत करते हुए सामाजिक समरसता भी हमारे बीच रहना चाहिए एवं किसी भी जाती पंथ का भेदभाव न करते हुए एक हिंदुत्व की भावना को मन में रखते हुए आपस में प्रेम और भाईचारा के साथ रहना चाहिए पर्यावरण के विषय में भी अपना पक्ष रखते हुए पर्यावरण के सुधार करने के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए इस प्रकार से उन्होंने अपना वक्तव्य रखा यह पथ संचलन नगर पालिका ग्राउंड से होते हुए अंबिका चौक, अंबिका चौक से होते हुए तीनशेर चौक, तीनशेर चौक से होते हुए मजदूर केंद्र मजदूर केंद्र से होते हुए विजयस्तंभ चौक विजयस्तंभ चौक से होते हुए आजाद वार्ड से होते हुए गुजरी एवं गुजरी से होते हुए सावरगांव गोटमार पुलिया के पास से होते हुए ,ब्राह्ममनि और ब्राहमनी होते हुए नगर पालिका ग्राउंड में जाकर यह पथ संचलन समाप्त हुआ इस संचलन में खंडकार्यवाह दीपकजी पांडे ,नगर कार्यवाह पंकजजी खीरेकर एवं समस्त स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे l पथ संचलन के संपूर्ण मार्ग में आम जनता ने उपस्थित होकर स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!