Advertisement

दिल्ली में इस बार फिर दीवाली को लेकर पटाखों पर बैन, प्रदूषण को देखते हुए लिया फैसला

संवाददाता विशाल लील की रिपोर्ट

नई दिल्ली : दिल्ली में इस साल भी दीवाली पर पटाखों पर रोक रहेगी। दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए यह फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने पिछले साल की तरह इस साल भी पटाखों के निर्माण, स्टोरेज, बिक्री और यूज पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी। गोपाल राय ने कहा कि 1 जनवरी 2025 तक पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी बैन रहेगा।

Green and Orange Modern Illustrative Halloween Sale Instagram Post – 1

दिल्ली सरकार तैयारी करेगी कार्ययोजना
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय के अनुसार इस प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने के लिए दिल्ली पुलिस, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और राजस्व विभाग मिलकर कार्य करेंगे। इस संबंध में सभी संबंधित विभागों की तरफ से मिलकर कार्य योजना तैयार की जाएगी। सरकार की तरफ से इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। सरकार की तरफ से गठित टीमें प्रतिबंध को लागू करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगी। इसके लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की तरफ से अधिसूचना भी जारी की जाएगी।

<strong>बैन के बावजूद फूटते हैं पटाखे</strong>
दिल्ली में सर्दियों के समय हर बार प्रदूषण बढ़ जाता है। राजधानी में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सरकार की तरफ से प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए अलग-अलग उपाय किए जाते हैं। ऐसे में दिवाली के समय पटाखों की खरीद-बिक्री पर रोक भी एक उपाय होता है। इसके बावजूद दीवाली के दिन लोग पटाखे फोड़ने से बाज नहीं आते हैं। तमाम प्रतिबंधों और दिशा-निर्देश के बावजूद हर साल दिवाली पर भारी प्रदूषण देखने को मिलता है। पिछले साल भी दिवाली के दिन खूब पटाखे फोड़े गए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!