Advertisement

दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, सीएम डॉ मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर घोषित किया सरकारी अवकाश

दिवाली पर सरकारी कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा, सीएम डॉ मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर घोषित किया सरकारी अवकाश

गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी

 

भोपाल
मोहन सरकार ने दिवाली पर राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए गोवर्धन पूजा पर शासकीय अवकाश की घोषणा की है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सभी शासकीय संस्थानों के लिए भी छुट्टी की घोषणा की जाती है। आज भोपाल के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में संगठन पर्व की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री ने ये घोषणा की।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित “प्रदेश संगठन पर्व-2024 कार्यशाला” में सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा जी, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह जी सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि बीजेपी का संगठन सबसे जीवंत संगठन है और ये मजबूत संगठन ही चुनाव में सफलता के लिए सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि ‘सरकार और संगठन का बेहतर तालमेल है। संगठन के कार्यक्रमों में सरकार की उपलब्धियों को जोड़ा जाएगा।’

मुख्यमंत्री ने की ये बड़ी घोषणा
सीएम डॉ. मोहन यादव लगभग 3 घंटे तक चली संगठन चुनाव की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी ने अपनी यात्रा को कुशल संगठन की वजह से सफलता पूर्वक क्रियान्वित किया है। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा जी को बधाई देना चाहूंगा, क्योंकि जिसका संगठन मजबूत होता है निश्चित रूप से उसकी सरकार भी मजबूत होती है। आगामी दिवाली का पर्व भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने का पर्व है इस पर्व के बाद गोवर्धन पूजा की जाती है। धार्मिक अनुष्ठान एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पर्व ‘गोवर्धन पूजा’ का सनातन में बड़ा महत्व है। गोवर्धन पूजा के दिन इस बार शासकीय अवकाश भी दिया जाएगा।’

मुख्यमंत्री ने बताया कि 29 अक्टूबर को तीन मेडिकल कॉलेज नीमच, मंदसौर और सिवनी में खोलने की सौगात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी वर्चुअली देंगे। इसी के साथ बीजेपी सरकार 5 नंवबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगी। सीएम ने कहा कि अयोध्या के बाद भगवान राम की आस्था का केंद्र चित्रकूट है हम चित्रकूट का समुचित विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि आज समाज में सभी त्योहारों को पुनर्स्थापित करने की जरूरत है। हम प्रदेश का स्थापना दिवस 30 तारीख से शुरु करते 4 दिन तक मनाएंगे।

वीडी शर्मा ने कांग्रेस को घेरा
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ‘संगठन पर्व में बीजेपी ने MP में 1 करोड़ 60 लाख की सदस्यता की है। अभी 15 नवंबर तक और नए सदस्य बनाए जाएंगे। बूथ अध्यक्ष का निर्वाचन और समिति का गठन सभी 64 हजार से ज्यादा बूथों पर होगा। समाज को गौशालाओं से जोड़ने का ऐतिहासिक निर्णय मोहन सरकार ने किया है।’ वहीं रामनिवास रावत के वायरल हो रहे वीडियो को लेकर कहा कि विजयपुर में रामनिवास रावत का वो वीडियो 2018 का है और उसमें उन्होंने जो कहा वो तत्कालीन कांग्रेस के विधायक होने के नाते कहा गया है।’ बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं इसलिए उमंग सिंघार इस तरह का दुष्प्रचार कर रहे हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!