Advertisement

जौनपुर : सीएम डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। 

www.satyarath.com

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट 

• सीएम डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। 

www.satyarath.com

जौनपुर : बैठक के दौरान सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति वाले विभागों की समीक्षा करते हुए दैनिक विद्युत आपूर्ति में खराब कार्यवाही पर सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण देने के साथ ही वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीसी एनआरएलएम द्वारा लोनिंग, सीसीएल आदि में खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के साथ बैठक कराने के निर्देश दिए।फैमिली आईडी में खराब कार्यवाही पर मुख्य विकास अधिकारी को संबंधित बीडीओ के वेतन रोकने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्थाओं यूपीपीसीएल, यूपीसीएलडीएफ आदि से जनपद में चल रही परियोजनाओं के संदर्भ में जानकारी ली तथा पोषण, निपुण, विद्यालय निरीक्षण, मध्याह्न भोजन, सेतु निर्माण, पीएम विश्वकर्मा योजना,सड़कों के अनुरक्षण आदि की भी समीक्षा की। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत पेंडेंसी खत्म करने के निर्देश दिए।

सख्त निर्देश दिया कि आईजीआरएस के संदर्भ में अधिकारी, शिकायतकर्ता से संपर्क कर स्थलीय निरीक्षण करें, शिकायतकर्ता फीडबैक से संतुष्ट होना चाहिए। जहां भी सर्वाधिक शिकायतकर्ताओं द्वारा असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त होगा तथा स्थलीय भ्रमण नहीं किया जाना पाया गया तो ऐसी दशा में संबंधित के विरुद्ध कृत कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!