Advertisement

सुलतानपुर : महापुरुषों की विरासत को खत्म करना चाहती है भाजपा सरकार : अभिषेक सिंह राणा

ब्यूरो चीफ गंगेश कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट 

दिनांक : 22 / 10 / 2024   

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर उतर प्रदेश

• बाबू संपूर्णानंद का नाम हटाए जाने पर बिफरे कांग्रेसी, प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

• महापुरुषों की विरासत को खत्म करना चाहती है भाजपा सरकार : अभिषेक सिंह राणा

www.satyarath.com

सुल्तानपुर बनारस में पुराने आधुनिक स्टेडियम से बाबू संपूर्णानंद का नाम हटाए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने कडा विरोध किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की उपस्थिति में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से निकलकर राजीव गांधी (तिकोनिया पार्क) पहुंचे, जहां उन्होंने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बनारस के पुराने आधुनिक स्टेडियम से बाबू संपूर्णानंद का नाम हटाए जाने को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने भाजपा सरकार के इस आमार्यदित्य कृत को हम कांग्रेस जन कड़ा विरोध करते हैं, यह भाजपा सरकार की तरफ से किया गया बेहद शर्मनाक कृत है। संपूर्णानंद जैसे लोकप्रिय मनीषी, राजनेता का किसी भी प्रतिष्ठान से नाम हटा दिया जाना यह काशी वासियों के भावनाओं का ही नहीं बल्कि देश प्रदेश की भावनाओं का अपमान है, प्रधानमंत्री जी या भूल रहे हैं कि बनारस का वाराणसी नाम डॉक्टर संपूर्णानंद जी द्वारा रखा गया है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओपी चौधरी ने कहा कि यह वही भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो महापुरुषों का अनादर करती चली आ रही है। इसके पूर्व में भी कई महापुरुषों के नाम से बने संस्थानो का नाम बदलकर महापुरुषों की विरासत को खत्म करना चाहती है। हम कांग्रेस जन इसका घोर विरोध करते है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, वरिष्ठ नेता ओपी चौधरी, नफीस फारुकी, रणजीत सिंह सलूजा, महेंद्र सिंह सुब्रत सिंह सनी, पवन मिश्रा कटांवा, मनोज कुमार शुक्ला, मनोज तिवारी, हाजी फिरोज अहमद, आवेश अहमद ममनून आलम अतहर नवाब सेवादल अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी,मानिक चंद्र श्रीवास्तव, विनय त्रिपाठी जाकिर हुसैन,इमरान,अर्श खान लकी, जिगर पाठक, प्रेम भारती,शीतला साहू आदि लोग मौजूद रहे।

             भवदीय

      अभिषेक सिंह राणा

              अध्यक्ष

जिला कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!