Advertisement

#भरतपुर। फिट इण्डिया फ्रीडम रन 5.0 के तहत जिलेभर में दौड़ एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जायेगी

संवाददाता देवेन्द्र कुमार
रुदावल भरतपुर

भरतपुर। फिट इण्डिया फ्रीडम रन 5.0 के तहत जिलेभर में दौड़ एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जायेगी

तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर एकता दौड के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि इस बार स्वच्छता एवं स्वास्थ्य की थीम पर फिट इण्डिया फ्रीडम रन का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जिलेभर में ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक दौड़ के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 22 अक्टूबर को दौड आयोजित की जा चुकी है। 23 अक्टूबर को सभी पंचायत समिति व नगर पालिका मुख्यालयों पर दौड आयोजित की जायेगी तथा जिला मुख्यालय पर 25 अक्टूबर को दौड़ का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दौड़ में भाग लेने वाले प्रत्येक संभागी को भारत सरकार के फिट इंडिया पोर्टल से ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से भारत सरकार पोर्टल https://fitindia.gov.in व ईपंचायत पोर्टल https://panchayat.rajasthan.gov.in पर पंजीयन कराना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!