Advertisement

पूर्व मंत्री ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का रानीगंज में भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं में उत्साह

रानीगंज/बेल्हा
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)

पूर्व मंत्री ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का रानीगंज में भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं में उत्साह

प्रतापगढ़: रानीगंज विधानसभा में आज परमपिता परमेश्वर की कृपा से पुरीपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का भव्य स्वागत हुआ। स्वामी जी का आगमन पूर्व मंत्री प्रो. शिवकांत ओझा और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूर्णाशु ओझा के निजी आवास पर शाम 5 बजे हुआ। इस ऐतिहासिक क्षण ने पूरे रानीगंज में उत्साह और भक्ति का माहौल बना दिया।

स्वामी जी के आगमन से पहले ही, रानीगंज और आसपास के क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं और सनातन धर्म के अनुयायियों ने प्रतापगढ़-जौनपुर बॉर्डर पर सुवंशा बाजार में गुरुदेव का जोरदार स्वागत किया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धार्मिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

गुरुदेव आज रात रानीगंज में प्रवास करेंगे और कल सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक रानीगंज स्थित आवास पर श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे। सभी श्रद्धालु और शुभेच्छु जो गुरुदेव के दर्शन करना चाहते हैं, वे इस समयावधि में दर्शन के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इसके बाद स्वामी जी लालगंज के लिए प्रस्थान करेंगे।

इस अवसर पर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी के प्रवचनों के माध्यम से धर्म और अध्यात्म की महिमा का प्रसार हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!