Advertisement

बीकानेर : तेरापंथ युवक परिषद नोखा द्वारा आयोजित हुई कांफिन्डेन्ट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला।

www.satyarath.com

• तेरापंथ युवक परिषद नोखा द्वारा आयोजित हुई कांफिन्डेन्ट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला।

www.satyarath.com

नोखा : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्त्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् – नोखा द्वारा आयोजित सप्तदिवसीय कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग कार्यशाला का दीक्षांत समारोह “शासन गौरव” साध्वी श्री राजीमतीजी के सानिध्य एवं अभातेयुप महामंत्री श्री अमित नाहटा की अध्यक्षता में रविवार 20 अक्टूबर 2024 को तेरापंथ भवन, नोखा में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दिनेश मरोठी (राष्ट्रीय प्रभारी, सीपीएस), श्री महावीर भटेवरा (राष्ट्रीय प्रशिक्षक), विशिष्ट अतिथि श्री संपतलाल चोरड़िया (उद्यमी), श्री मनीष बाफना (शाखा प्रभारी, नोखा), तेयुप नोखा के अध्यक्ष श्री निर्मल चोपड़ा, मंत्री श्री सुरेश बोथरा, जीपीएस के संयोजक अभिषेक भुरा ,अभातेयुप साथी श्री पीयूष लुनिया, श्री विजेंद्र छाजेड़, श्री ललित जी राखेचा, स्थानीय संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ! सीपीएस के दो सत्रों में नोखा के 60 सम्भागीयों ने 7 दिनों तक ट्रेनिंग करते हुए आज विभिन्न विषयों पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी, उसमें से विशेष प्रस्तुति देने वाले 15 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में तेरापंथ सभा, महिला मंडल, कन्या मंडल, युवक परिषद एवं किशोर मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य और नोखा के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का सफल आयोजन तेयुप के सदस्यों द्वारा किया गया। तेयुप के मंत्री सुरेश बोथरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!