जोधपुर ओखा फेस्टिवल ट्रेन का होगा संचालन
रिपोर्टर जितेंद्र दर्जी
रानीवाड़ा जालौर

रानीवाड़ा 20 अक्टूबर। दीपावली और छठ पूजा पर ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त यातायात के मद्देनजर रेलवे द्वारा भगत की कोठी-ओखा-भगत की कोठी फेस्टिवल वीकली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध करवाने हेतु ट्रेन 04805/04806,भगत की कोठी-ओखा-भगत की कोठी फेस्टिवल वीकली स्पेशल भगत की कोठी से 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक(6 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को सुबह 10.30 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 4.40 बजे ओखा पहुंच जाएगी। वापसी में ट्रेन ओखा से 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक(6 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को सुबह 8.20 प्रस्थान कर सोमवार अल सुबह 3 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी। यह रेल सेवा मार्ग में लूनी,धुंधाड़ा,समदड़ी,मोकलसर, जालोर,भीनमाल, रानीवाड़ा,धनेरा,भीलड़ी,पाटण, मेहसाणा, विरमगाव,सुरेंद्रनगर, वांकानेर,राजकोट,हापा,जामनगर,खांबलिया व द्वारका स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
ट्रेन में यात्री सुविधा हेतु 1 सेकंड एसी,5 थर्ड एसी,2 थर्ड एसी इकोनॉमी,7 सेकंड क्लास स्लीपर,4 जनरल और 2 पॉवर कार सहित कुल 21 एलएचबी डिब्बे होंगे।

















Leave a Reply