Advertisement

करवाचौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, सोलह शृंगार के सामान की खूब हुई खरीदारी l

 

करवाचौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, सोलह शृंगार के सामान की खूब हुई खरीदारी l

संवाददाता जयचन्द्र कासगंज

अमांपुर। कस्बा में अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवाचौथ का त्यौहार कस्बाई और ग्रामीण इलाकों में आज रविवार को हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना लेकर निर्जला व्रत रखेगी। पति की दीर्घायु की कामना करने का त्यौहार करवाचौथ को लेकर दिन भर महिलाओं ने तैयारी की। घरों से लेकर बाजारों में तैयारी नजर आई। वहीं करवाचौथ को लेकर शनिवार को बाजारों में महिलाओं की काफी भीड़ नजर आई। सुहागिनों ने करवा, छलनी, के साथ कपड़ों, चूड़ियां, साड़ी, कास्मेटिक, ज्वैलर्स, व सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचने वाले लोगों की दुकानों पर महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। करवाचौथ का पर्व रविवार को हैं। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में बेहद उत्साह हैं। इस दौरान बाजार में जाम की भी स्थिति बनी रही। करवाचौथ का त्यौहार मनाने को लेकर महिलाएं बेहद उत्साहित बनी हुई हैं। इसके चलते शनिवार को बाजारों में महिलाओं की भीड़ अधिक रही। मेहंदी सेंटर से लेकर ब्यूटी पार्लर तक काफी भीड़भाड रही। ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ देखी गई। सजने संवरने और श्रृंगार के लिए कई घंटों के इतजार के बाद महिलाओं का सजने संवरने के लिए नंबर आया। देर शाम तक व्यूटी पार्लर खुले रहे। इस दौरान महिलाओं ने पायल, बिछिया और सोने चांदी के मंगलसूत्र की खरीदारी की। सौंदर्य संबंधी सामान से लेकर फैंसी परिधान जैसे लहंगा, जरी वाली साड़ियां, लांचा सहित अन्य कई किस्म के आकर्षक परिधनों की खरीदारी की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!