Advertisement

अयोध्या : सुरक्षा व्यवस्था मे सुधार के लिए वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जनता से हुए रूबरू।

www.satyarath.com

• सुरक्षा व्यवस्था मे सुधार के लिए वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जनता से हुए रूबरू।

www.satyarath.com

अयोध्या : आगामी त्योहारो को ध्यान मे सुरक्षा व्यवस्था को रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने रौनाही थाना परिसर मे बैक कर्मियो व्यापार मंडल के व्यापारियों से रुबरु हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी पंकज सिंह संचालन क्राईम इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान ने किया।व्यापार मंडल की ओर से एसएसपी को पुष्प,गुच्छ देकर सम्मानित करते हुए सुचिता गंज बाजार सोहावल चौराहा पर लगने वाली जाम की समस्या तथा जन समाज विद्यापीठ इंटर कालेज मुबारकगंज के प्रधानाचार्य प्रदीप यादव ने स्कूल के आसपास असमाजिक तत्वो के होने से छात्र छात्राओ के साथ होने वाली समस्या से अवगत कराया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को क्षेत्र गश्त बढाने तथा त्योहार को ध्यान मे रखते हुए जन समस्याओ को हर संभव हल करने का निर्देश दिया।व्यापारियों से चर्चा करते हुए नैय्यर ने व्यापारियो से सुरक्षित एवं कानून व्यवस्था के बीच काम करने किसी असमाजिक तत्वो को आसपास पाए जाने पर तत्काल सूचना तथा व्यापारियों को दीपावली के अवसर पर सावधान रहने को कहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!