Advertisement

मिशन शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी।

मिशन शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी छात्राओं को दी।

संवाददाता शिव यादव 

 बदायूँ- उत्तर प्रदेश


बदायूँ/ सहसवान नगर के आर. के. एम. जूनियर हाई स्कूल में मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम मैं कोतवाली सहसवान की महिला सिपाही स्वाति सिसोदिया के नेतृत्व में छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम में विस्तृत जानकारी दी गई सबसे पहले चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098, वूमेन पावर लाइन हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 नंबर, आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108, फैज 5.0 मिशन शक्ति नारी शक्ति नारी सुरक्षा नारी आदि नारी सुरक्षा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। जूनियर वर्ग की बालिकाओं को महिला सुरक्षा के कानून तथा आपातकालीन स्थिति में कैसे किसी की मदद की जा सकती है उसके लिए टोल फ्री नम्बर की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर संस्थापक रामा कृष्ण उर्फ राय साहब, उपनिरीक्षक विष्णु दत्त प्रबंधक आदर्श सक्सेना, प्रधानाचार्य अनिल सैनी, बिलाल अहमद, शुभम चांडक, भुवन प्रताप, ब्रजेश यादव, अनीस उर रहमान आदि स्टाफ मौजूद रहा।

रिपोर्टर शिव यादव बदायूँ

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!