Advertisement

– मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अन्य मंत्रियों सहित राज्य मंत्री गौरव गौतम को पदभार ग्रहण करवाया

– मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अन्य मंत्रियों सहित राज्य मंत्री गौरव गौतम को पदभार ग्रहण करवाया

– राज्यमंत्री गौरव गौतम हरियाणा कैबिनेट का सबसे युवा चेहरा

पलवल/चंडीगढ़-18 अक्टूबर कृष्ण कुमार छाबड़ा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम को उनके कार्यालय में पद ग्रहण करवाया। पलवल विधानसभा से करण दलाल को हराकर गौरव गौतम चुनाव जीतकर आए हैं और मुख्यमंत्री की कैबिनेट का सबसे युवा चेहरा हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गौरव गौतम को पुष्प गुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। राज्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपना पदभार संभालते हुए प्रफुल्लित हैं और डटकर कार्य करने को तैयार हैं। राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में हम एक टीम की तरह कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है हरियाणा नॉन स्टॉप आगे बढ़ेगा और हमारा राज्य देश के अग्रिम राज्यों में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!