Advertisement

चिल्हाटी का दशहरा शरद पूर्णिमा के दिन बुधवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया।                   

विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम ✍️                                            चिल्हाटी का दशहरा शरद पूर्णिमा के दिन बुधवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया।           भानुप्रतापपुर कोरर रानी का मायके कहे जाने वाला ग्राम चिल्हाटी का दशहरा शरद पूर्णिमा के दिन बुधवार को बड़े धूमधाम से मनाया गया पुराने मान्यताओं के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन ऐतिहासिक दशहरा कार्यक्रम का आयोजन रखा जाता है जिसमें सभी दूर दराज के गांव के सभी लोग इस दशहरा को मनाने के लिए इस गांव में आते हैं इस कारण अधिक संख्या में लोगों का भीड़ देखने को चिल्हाटी मे मिल जाता है दशहरा से दो दिन पहले से ही गांव में कबड्डी खेल का भी आयोजन रखा जाता है जिसमें सभी क्षेत्र के प्रतिभागी हिस्सा लेते हुए इस खेल को परंपरा तरीकों से आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं जिससे आने वाली पीढ़ी इस खेल को भविष्य में और खेला जा सके इस लिए इस खेल का आयोजन रखा जाता है जिसमें अतिथि के रूप मे ग्राम सरपंच प्रतिभा सलाम उप सरपंच बृजलाल उसेंडी, ग्रामीण अध्यक्ष आत्माराम साहू कुमिन बाई टेमुन्न ,वसीम कुरैशी विशेष अतिथि के रूप में कांकेर जिला पंचायत हेमंत धुरु, बिरेश ठाकुर , सौरभ ठाकुर, ललित राठी ,अनिल राठी, के द्वारा दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता विजेता टीम को सम्मानित करते हुए अतिथियों द्वारा आमापारा भानबेडा की टीम को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 13251 रुपया राशि प्रदान किया गया।                 वह दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम भुरका टोला जिसे 7251 की राशि प्रदान किया गया वह प्रतिभागी दल को 1700 रुपए नगद पुरस्कार प्रदान किया गया इसकी कुछ ही क्षण बाद ऐतिहासिक दशहरा का शुभारंभ करते हुए रामलीला का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी गांव के आए आए हुए ग्रामीणों द्वारा राम लक्ष्मण सीता वह हनुमान की दर्शन आरती उतार कर पूजा अर्चना करते हुए रामलीला किया गया जिसके बाद झांकी में रामद्वारा रावण का वध कर लीला समाप्त कर रावण का पुतला दहन किया गया जिसमें सभी ग्रामवासी उपस्थित होकर हर्ष उल्लास के साथ दशहरा का त्यौहार बड़े धूमधाम से ग्राम चिल्हाटी में संपन्न हुआ इसके पश्चात रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वारंजलि सिहावा धमतरी का भी आयोजन हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!