विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम ✍️ क्रांतिकारी विचार मंच इकाई पखांजूर द्दारा जर्जर सड़क के सुधार व निर्माण कार्य के लिए ज्ञापन सौंपा गया !

पखांजूर – क्रांतिकारी विचार मंच इकाई पखांजूर द्दारा पखांजूर नगर से पी.व्ही. 18 महाराष्ट्र सीमा तक की जर्जर सड़क के सुधार व निर्माण के लिए कलेक्टर,कांकेर, के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजूर को एक सूत्रीय मांग लेकर ज्ञापन सौंपा गया ! क्रांतिकारी विचार मंच के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि ये सड़क पखांजूर को महाराष्ट्र की सीमा से जोड़ती है लगभग 12 किलोमीटर तक कि सड़क अत्यंत जर्जर स्थित में है जिससे लगभग 15 गांवों के लोगों का आना जाना होता है और इसी सड़क से पखांजूर से महाराष्ट्र और महाराष्ट्र से पखांजूर के लिए पैसेंजर टैक्सी,बस,निजी वाहनों और स्कूल बसों का भी आना जाना होता है और इस दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं इस तरह से इस पर चलने वालों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है !
इस मुद्दे पर कांग्रेस के कार्यकाल में सांसद भोजराज नाग जी के नेतृव में चक्काजाम ,प्रदर्शन हुआ और उन्होंने अपनी सक्रियता दिखाई ! आज वो सांसद हैं प्रदेश और केंद्र में उन्हीं की पार्टी की सरकार है आज वो पावर में हैं उन्हें अपने क्षेत्र के क्षेत्रवासियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सक्रियता दिखानी चाहिए ! मंच की ओर से अपील है कि कलेक्टर महोदय इस मुद्दे पर विशेष तौर पर ध्यान दें ! ताकि इस सड़क का सुधार व निर्माण कार्य हो और लोगों को राहत मिले !

















Leave a Reply