Advertisement

जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ नवरात्रि व विजयादशमी पर्व, सुरक्षित रूप से हुआ प्रतिमा विसर्जन

रिपोर्टर देवीनाथ लोखंडे

जिला बैतूल

जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ नवरात्रि व विजयादशमी पर्व, सुरक्षित रूप से हुआ प्रतिमा विसर्जन

 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल झारिया, जिला कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के सतत मार्गदर्शन एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी कर्मचारी की तैनाती से बैतूल जिले में नवरात्रि और विजयादशमी के अवसर पर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित रही।

जिले के विभिन्न पंडालों, गरबा कार्यक्रमों, रावण दहन समारोहों, चल समारोहों और प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रमों में पुलिस बल की तैनाती रही। रावण दहन कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए अग्निशमन दल को भी आवश्यक उपकरणों के साथ तैनात किया गया था।

प्रतिमा विसर्जन स्थलों को पहले से चिन्हित किया गया था, और अस्थायी ट्रैक का निर्माण किया गया था। जिला मुख्यालय की बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन करबला घाट, माचना नदी, दामादैयत एवम अन्य सुरक्षित स्थानों में किया गया, जबकि छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन स्थानीय तालाबों में संपन्न हुआ।

प्रतिमा विसर्जन के दौरान सुरक्षा और सावधानी का विशेष ध्यान रखा गया। विसर्जन स्थलों का पूर्व निरीक्षण किया गया था और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा के लिए स्टॉपर लगाए गए थे और आम लोगों का प्रवेश निषेध था। हर विसर्जन स्थल पर क्रेन की व्यवस्था की गई थी जिससे प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। साथ ही, एसडीईआरएफ टीम, कुशल तैराक और गोताखोर भी मौजूद थे। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे, एचडी वीडियो कैमरे और ड्रोन कैमरों का उपयोग किया गया।

जिले भर में शांतिपूर्ण ढंग से चल समारोह संपन्न हुए और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित रही। प्रतिमाएं विसर्जन स्थलों पर एकत्रित की गईं और सुरक्षित तथा क्रमबद्ध तरीके से उनका विसर्जन किया गया। अधिकतर प्रतिमाओं का विसर्जन दशमी के दिन हुआ, जबकि कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन एकादशी के दिन संपन्न हुआ।

रावण दहन, चल समारोह और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों में सभी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी, पुलिस बल (महिला एवं पुरुष), एसडीईआरएफ बल, होमगार्ड, नगर रक्षा समिति के सदस्य, वॉलिंटियर्स और ट्रैफिक वार्डन्स की उपस्थिति रही।

सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारी/कर्मचारियों की पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत किए जाने हेतु कहा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!