Advertisement

RSS ने विजयादशमी पर सुसनेर नगर की केशव व माधव बस्ती में निकाला पथ संचलन, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी रहा तैनात

सत्यार्थ न्यूज़ / मनीष माली की रिपोर्ट

RSS ने विजयादशमी पर सुसनेर नगर की केशव व माधव बस्ती में निकाला पथ संचलन, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी रहा तैनात

सुसनेर। आज शनिवार की सुबह 9 बजे विजयादशमी के अवसर पर परम्परा अनुसार सुसनेर नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा केशव बस्ती व माधव बस्ती में अलग-अलग संचलन निकाले गए। जिनका समापन नवीन बस स्टैंड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। इस संचलन में स्वयंसेवक घोष की मधुर धुन पर कदमताल करते हुए शामिल रहे।

पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर नगरवासियों के द्वारा स्वागत भी किया गया।इस संचलन मै नगर के पूर्व विधायक राणा विक्रम सिँह के साथ ही नगर के गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए! सुरक्षा के मद्देनजर SDOP देवनारायण यादव, थाना प्रभारी केसर राजपूत व बड़ी सँख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!