सुरज मंडावी कांकेर:- ✍️✍️ एक दिवसीय डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का समापन

नरहरपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुरलठेमली आमापारा में एक दिवसीय डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में गट्टासिल्ली ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पलारीखार द्वितीय, टिकरापारा पालघर तृतीय और भाटापारा चतुर्थ स्थान पर रहा। महिला वर्ग में चवाड कांकेर ने पहले स्थान पर कब्जा जमाया, रायपुर दूसरे, दुधावा तीसरे और पथर्रीनारा चौथे स्थान पर रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आसाराम नेताम, अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच संदीप मरकाम, विशिष्टअतिथि जिला पंचायत सदस्य हेमलाल मरकाम, भाजपा मंडल महामंत्री संतोष भास्कर, महेश नेताम, शिशुपाल ठाकुर और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
विधायक आसाराम नेताम ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेल भावना को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने श्रीमद् भागवत गीता का उदाहरण देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को बिना किसी चिंता के अपने पूरे मन से खेल में उतरना चाहिए। उनका मानना है कि खेल जीतने या हारने से ज्यादा महत्वपूर्ण सीखना है, जो खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है।
यह आयोजन न केवल खेल की भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य और सामुदायिक समरसता का संदेश भी फैलाता है।

















Leave a Reply