न्यूज़ रिपोर्टर शाका नामदेव गुना
विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा बहिनी ने किया शस्त्र पूजन एवं निकाली भव्य शोभायात्रा
खबर गुना जिला मध्य प्रदेश से

गुना । विश्व हिंदू परिषद के सानिध्य में आज मातृशक्ति दुर्गा बहिनी ने किया शस्त्र पूजन हीराबाग कैंट में लगी झांकी मैं दुर्गा वाहिनी ने शस्त्र पूजन कर अपना प्रदर्शन किया। एवं दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अस्त्र-शस्त्र चलकर बताया कि अपनी आत्म रक्षा कैसे करें। वही मीनाक्षी ताई विहिप मातृ शक्ति केंद्रीय संयोजिका ने बताया कि दुर्गा वाहिनी का यह वार्षिक कार्यक्रम होता है । जो की नवरात्रि के प्रथम दिन से प्रारंभ होकर नवमी तक चलता है। डॉ प्रतिमा शर्मा क्षेत्र संयोजिका दुर्गा वाहिनी, द्वारा दुर्गा सप्तमी का पाठ किया गया । एवं माता के नो स्वरूप के बारे में बताया । एवं रचना चौहान प्रांत सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी ने कहा की हम राष्ट्र धर्म व शास्त्रों की रक्षा हेतु सदेव तत्पर है । सविता गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष उपस्थित रही । वही दुर्गा वाहिनी की शोभायात्रा हीरा बाग से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा,तेलगानी चौराहा,जयस्तंभ चौराहा पर लगी मां काली की झांकी पर समापन ।

















Leave a Reply