Advertisement

वाराणसी : 20 अक्टूबर को पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर समीक्षा बैठक करने के लिए सीएम योगी वाराणसी पहुंचे।

www.satyarath.com

• 20 अक्टूबर को पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर समीक्षा बैठक करने के लिए सीएम योगी वाराणसी पहुंचे।

www.satyarath.com

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत जनप्रतिनिधियों, भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री वाहनों के काफिले के साथ सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारियों के बारे में भी जानकारी लेंगे।बैठक के बाद मुख्यमंत्री सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ जायेंगे। यहां पंडाल में दुर्गा पूजा में शामिल होने के बाद वे सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इसके बाद वे सिगरा खेल स्टेडियम भी जाएंगे। यहां मुख्यमंत्री स्टेडियम के अंतिम चरण के निर्माण की प्रगति का निरीक्षण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स फिटनेस डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और टाउनहॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मैदागिन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण करेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम से पहले मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को वाराणसी आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह सिगारा स्टेडियम का भी निरीक्षण करेंगे। सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के काम के साथ ही शंकर नेत्रालय का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री अपने वाराणसी प्रवास के दौरान जनसभाएं भी कर सकते हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!