Advertisement

अयोध्या : गोवंश को खिलाया गुड़ गले में बांधे रेडियम बेल्ट।

www.satyarath.com

• गोवंश को खिलाया गुड़ गले में बांधे रेडियम बेल्ट।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

अयोध्या/बीकानेर : जिले के नोखा उपखंड क्षेत्र में सामाजिक संगठन जन अधिकार सेना के द्वारा विभिन्न तरह के सेवा कार्य लगातार जारी है।संगठन के प्रदेश प्रभारी हरिसिंह चौहान के निर्देश अनुसार पूरे प्रदेश भर में संगठन सेवा कार्य कर रहा है। इन्हें सेवा कार्यों के तहत नोखा उपखंड क्षेत्र में भी प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा की अगुवाई में सेवा कार्य किए जा रहे हैं।जिसमें आज अंतिम श्राद्ध पक्ष के दिन अमावस्या के पावन पर्व पर विभिन्न स्थानों पर जाकर गोवंश को गुड़ खिलाया गया है।साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से गोवंश के गले में रेडियम बेल्ट भी बांधे गए। सामाजिक संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा ने बताया है। कि गौ सेवा परिवार और अजय कुमार सारस्वत अनिल सारस्वत नरेंद्र ओझा के सहयोग से यह सेवा कार्य किए गए । जिसमें गायों को गुड़ खिलाया गया।और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से गोवंश के गले में रेडियम बेल्ट बांधे गए। कानाराम शर्मा ने कहा संगठन के द्वारा संगठन के निर्देश अनुसार लगातार सेवा कार्य जारी रहेंगे।और आगे भी सेवा कार्य किए जाएंगे।प्रदेश कोषाध्यक्ष कानाराम शर्मा जिला सचिव मालचन्द सारस्वत, कार्य कारिणी सदस्य शिव नाई दावा ग्राम अध्यक्ष रणजीत सिंह, नोखा तहसील सचिव पवन भार्गव, पंडित राधेश्याम अशोक पंचारिया महाराज मुकेश, जीतू, महेशपारीक,वैदप्रकाश जी कन्हैयालाल जी श्याम सुन्दर, श्रीकांत, खेतपाल सारस्वत,रणजीत सिंह ऊडसर, किशन गोयल ,जया देवी, सुमित्रा देवी, अनसुईया देवी सारस्वत आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!