Advertisement

पलवल में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्ट, NH-19 पर कल सुबह 8 बजे से रात 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध

पलवल में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्ट, NH-19 पर कल सुबह 8 बजे से रात 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध

पलवल-30 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार एक अक्टूबर को पलवल जिला के गांव पृथला के गदपुरी में टोल प्लाजा के नजदीक आयोजित होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर आमजन सहित सभी अति विशिष्ठ व विशिष्ठ व्यक्तियों की सुरक्षा के दृष्टिïगत व यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाने व किसी भी प्रकार के जाम की स्थिति से बचने के लिए जिलाधीश डा. हरीश कुमार वशिष्ठï ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पलवल शहर में एक अक्टूबर को प्रात: 8 बजे से लेकर रात्रि 7 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 223(बीएनएस) के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्टï किया कि यह आदेश पुलिस तथा अन्य सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों जो कार्यक्रम के लिए अधिकृत रुप से अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, पर लागू नहीं होगें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!