Advertisement

कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे द्वारा  दिनांक 29.09.2024 को थाना कुठला में दुर्गा उत्सव के संबंध में मीटिंग का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ सुरेंद्र कुमार शर्मा
“कटनी :-

कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे द्वारा  दिनांक 29.09.2024 को थाना कुठला में दुर्गा उत्सव के संबंध में मीटिंग का आयोजन किया गया

एवं समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए । जिसमें प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे ने बताया कि कोई भी नये स्थान पर प्रतिमा की स्थापना न करें और ना ही पंडाल का आकर इस तरह से हो कि यातायात में अव्यवस्था हो। दुर्गा पंडालो में रात्रि में अनिवार्य रूप से समिति के लोग पंडाल के अंदर सोवे। साथ ही अस्थायी बिजली के कनेक्शन लिए जाएं, विसर्जन के दौरान बच्चों को घाटों पर ना ले जाएं और नियत स्थान पर ही विसर्जन करें यथासंभव दिन में ही विसर्जन करें और शासन द्वारा नियत दिनांक पर ही विसर्जन करना सुनिश्चित करें। थाना प्रभारी कुठला ने डीजे संचालकों से अपील की है कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अधीन साउंड सिस्टम का उपयोग करें इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से शांति और सद्भाव के साथ आगामी त्यौहार को मनाने की अपील की है। बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधिगण सरपंच, पार्षद, दुर्गा समितियों के सदस्य, डीजे संचालक एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।”
कटनी से ब्यूरो चीफ सुरेंद्र कुमार शर्मा की रिपोर्ट नित नई खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें साथ ही हमारे चैनल को लाइक एवं सब्सक्राइब करें संपर्क सूत्र 8103306266

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!