Advertisement

रूपापुर : शरदकालीन गन्ना बुबाई के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन।

www.satyarath.com

• शरदकालीन गन्ना बुबाई के लिए किसान गोष्ठी का आयोजन।

www.satyarath.com

संवाद सूत्र रूपापुर

रूपापुर :  ब्लाक भरखनी के गांव मुंडेर के हरियाली किसान बाजार के प्रांगण में शरदकालीन गन्ना बुबाई हेतु किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में आये हरियावां शुगर मिल के जीएम संजीव तोमर ने सभी किसानों से ज्यादा से ज्यादा मात्रा में गन्ना बुबाई के लिए आग्रह किया।और चीनी मिल की तरफ से सभी आवश्यक सुविधाओं व लाभों को देने का भी वायदा किया।

गोष्ठी में बोलते हुए मिल महाप्रबंधक प्रभात कुमार सिंह ने सभी किसानों को गन्ना बुबाई हेतु चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकरी दी।इस बैठक में डॉ. पी.के. कपिल (सहायक निदेशक गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर), डॉ. अर्चना (वरिष्ठ वैज्ञानिक यूपीसीएसआर शाहजहांपुर), सुभाष चंद्र (वरिष्ठ जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रूपापुर) और श्री प्रदीप सोलंकी द्वारा जीएम गन्ना महोदय की उपस्थिति में संतुलित उर्वरक, मिट्टी चढ़ाना, गन्ना बधाई, जैविक खाद,पेडी प्रबंधन और मॉनसून गन्ना बुवाई, रोग कीट आदि के बारे में किसानों को प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।उपस्थित किसानो को थैला वितरण किया गया।गांव के प्रधान व कोटेदार सहित लगभग सैकड़ो किसान व चीनी मिल एवं सोसाइटी के कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!