Advertisement

अंबेडकरनगर : पीएम मोदी के जन्मदिन से चला रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्राथमिक विद्यालय बहरेवातर वाजिदपुर में साफ सफाई की।

• पीएम मोदी के जन्मदिन से चला रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्राथमिक विद्यालय बहरेवातर वाजिदपुर में साफ सफाई की।

 

जलालपुर, अंबेडकर नगर : पीएम मोदी के जन्मदिन से चला रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्राथमिक विद्यालय बहरेवातर वाजिदपुर में साफ सफाई की। देवेश मिश्र ने बताया कि इस अभियान के तहत भाजपा समाज को संदेश दे रही है कि हर किसी को साफ सफाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग घर का कचरा भी फेंकते वक्त ध्यान रखें कि उसे कूड़ेदान मे ही फेंके, सड़क व सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने से परहेज करें। संयोजक एवं नगर महामंत्री विकाश निषाद ने बताया कि विभिन्न दिनों धर्मिक स्थलों, विद्यालयों, प्रमुख स्थलों की साफ सफाई की गई।वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद द्वारा ईओ अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत इस अभियान को नई ऊंचाई पर ले जाने और स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करने उपस्थित अधिकारियों, शिक्षिका, छात्राओं ने शपथ लिया। ईओ अजय कुमार सिंह ने इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में जागरूकता लाना और स्वच्छता के प्रति लोगों की सहभागिता तय करना है, जिससे लोगों को स्वच्छता की आदत हो जाए। यदि आमजन में यह आदत विकसित हो जाएगी तो ऐसे अभियान की जरूरत ही नहीं पड़ेगी और पूरा देश स्वच्छ एवं स्वस्थ हो पाएगा। प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान के दौरान वरिष्ठ नेता शिवपूजन वर्मा, मोर्चो के अध्यक्ष प्रेमचन्द, सोनू गौड़, आशीष सोनी, विनोद मौर्य, नगर उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, नगर मंत्री जितेंद्र शिल्पी, सुनील चौहान, सतनाम सिंह, हरिओम सोनी, देवेंद्र मिश्र, मनीष सोनी आदि प्रमुख रूप उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!