Advertisement

नैनीताल : थाना खन्स्यु में तैनात दरोगा शादिक हुसैन ने पहाड़ी युवक की बेरहमी से पिटाई, उच्च अधिकारियों ने किया लाईन हाजिर…

www.satyarath.com

रिपोर्टर -:मुकुल सिंह की रिपोर्ट 

खन्स्यु/नैनीताल

• थाना खन्स्यु में तैनात दरोगा शादिक हुसैन ने पहाड़ी युवक की बेरहमी से पिटाई, उच्च अधिकारियों ने किया लाईन हाजिर…

www.satyarath.com

खन्स्यु/नैनीताल- नैनीताल जिले के थाना खन्स्यु में बाहरी लोगों से बिना सत्यापन के फेरी लगाने पर एक युवक ने आईकार्ड मांगा जो उसको भारी पड़ गया।

पहचान के लिए आईडी की मांग करने वाले युवक को नैनीताल जिले की खन्स्यु पुलिस ने युवक को इतना मारा की उसके पुरे शरीर मे निशान छाप दिए।मामला नैनीताल जिले के दूरस्थ ब्लॉक ओखलकांडा का है यहां स्थानीय निवासी मनमोहन शर्मा ने एक फेरी लगाने वाले युवक से पहचान पत्र मांगा। बिना परमिशन के पहुंचा इस फेरीवाले से आधारकार्ड मांगा ही था कि खन्स्यु पुलिस के SI शादिक हुसैन ने अपने एक पुलिस कर्मी विनोद यादव के साथ मनमोहन को थाने ले जाकर खूब पीटा।

एसआई ने इतना मारा की ममनोहन के पूरे बदन में छाप पड़ गए। मामले की जानकारी आस-पास के लोगों को पड़ी तो पूरे इलाके के लोग थाने पहुंच गए और इस घटना का विरोध किया है। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपी दारोगा और आरोपी कॉस्टेबल को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं साथ ही मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। स्थानीय लोगों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 2 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे और खन्स्यु थाने में धरना देंगे।

जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए SI शादिक हुसैन को लाइन हाज़िर कर दिया है। नैनीताल ज़िले के ओखलकांडा में तैनात SI शादिक हुसैन पर मारपीट का गम्भीर आरोप लगा है। अब क्षेत्र में यह मुद्दा गरमाया हुआ है।

भाजपा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मदन परगांई के नेतृत्व में कई हिंदू संगठन और क्षेत्रीय नेताओं ने खनस्यू थाने का घेराव कर दरोगा और कॉन्स्टेबल को बर्खास्त करने की मांग की। जिसमें रवि गोस्वामी,रोहित थुवाल, खीम सिंह बिष्ट,राजू भंडारी,शेखर थूवाल, कमल भट्ट और शिवदत्त सुयाल के अलावा डेढ़ सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!