Advertisement

भाजपाई नेताओं द्वारा राहुल गांधी पर दिये जा रहे अनर्गल बयानो के विरोध में कांग्रेस ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलामरंगरेज

राहुल गाँधी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

भाजपाई नेताओं द्वारा राहुल गांधी पर दिये जा रहे अनर्गल बयानो के विरोध में कांग्रेस ने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया

भीलवाड़ा –शाहपुरा
लोकसभा में नेता विपक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपाई नेताओं द्वारा की जा रही अनर्गल टिप्पणियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के निर्देशानुसार शनिवार को प्रातः 12:15 बजे गांधी वाटिका, उपखंड कार्यालय शाहपुरा के बाहर विशाल धरना एवं प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान आयोजित धरने को पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक भारद्वाज, रामेश्वर लाल सोलंकी, पूर्व नगर अध्यक्ष अजय मेहता, कार्यकारी नगर अध्यक्ष रमेश सेन, कांग्रेस नेता अविनाश शर्मा, रमजान खान, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा, वरिष्ठ पार्षद मुबारिक हुसैन,इशाक खान,प्रभु सुगंधी पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंदर चौधरी,नेता प्रतिपक्ष रचना सुनील मिश्रा आदि ने संबोधित किया।

पीसीसी सदस्य संदीप जीनगर ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूरे गांधी परिवार का अपमान कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि हिंदुस्तान का आम नागरिक भी सहन नहीं करेगा। राहुल गाँधी और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भाजपाई मंत्रियों और केन्द्रीय नेताओं द्वारा की गयी अनर्गल एवं अपमानजनक टिप्पणियों से भाजपा का चरित्र और मानसिकता सार्वजनिक हो गई हैं। देश भाजपा मुक्त भारत की और अग्रसर हैं और कॉंग्रेस पार्टी गाँव से राजधानी तक ऐसी घटनाओं का पुरजोर तरीके से विरोध करेगी।

अविनाश शर्मा ने बताया कि इस दौरान धरना स्थल पर पार्षद प्रतिनिधि मदन सर्वा, ओम प्रकाश सिन्धी, अधिवक्ता अनिल कुमार शर्मा, शरीफ मोहम्मद, युवा नेता प्रियेश सिंह यदुवंशी, राकेश लोहार, पूर्व पार्षद शंकर खटीक, प्रॉपर्टी व्यवसायी नूर मोहम्मद, पार्षद प्रत्याशी शांतिलाल बैरवा, पंकज पाराशर, छात्रनेता जयन्त जीनगर, आदित्यवर्धन सिंह राणावत, सानिध्य पाराशर, जमना लाल मेघवंशी खामोर, मोहम्मद अली, केशव सपूत, धनराज जीनगर सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!