*चेकिंग के दौरान दुद्धी पुलिस ने अवैध बीयर की खेप के साथ 01 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

जनपद सोनभद्र में अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा को एक अहम सफलता प्राप्त गई।
दिनांक 23.04.2026 को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान म्योरपुर रोड स्थित तहसील तिराहा (सब्जी मंडी) के पास संदिग्ध कार वाहन संख्या AS 04 AE 0266 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 20 पेटियों में कुल 480 कैन (लगभग 240 लीटर) अवैध किंगफिशर बीयर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000 आंकी गई है।
मौके से 01 अंतर्राज्यीय बीयर तस्कर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में तस्करी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। उक्त प्रकरण में थाना दुद्धी पर *मु0अ0सं0 117/2026 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
01. विशाल साहनी पुत्र विनय साहनी, निवासी वाजितपुर, थाना बोचहा, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार), उम्र लगभग 24 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण:*
20 पेटियों में 480 कैन (240 लीटर) अवैध बीयर (अनुमानित कीमत ₹80,000)।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:*
01. उ0नि0 श्यामजी सिंह यादव, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
02. हे0का0 सर्वेश कुमार सिंह, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
03. हे0का0 लक्ष्मण शंकर यादव, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र
*जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।*














Leave a Reply