Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस पुरवा में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

संवाददाता: करनेश सिंह पुरवा उन्नाव

सम्पूर्ण समाधान दिवस पुरवा में एसडीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

पुरवा उन्नाव। शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने कुल 81 फरियादियों से रुबरू होकर लम्बित वादों को निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
तहसील सभागार पुरवा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तहसीलदार साक्षी राय की मौजूदगी में की।जहां मौके पर राजस्व-53, विकास-07, पुलिस-05, विद्युत-05, पूर्ति-09 व अन्य-02 सहित कुल 81 फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई।मौके पर राजस्व के 24 मामलों को निस्तारित किया गया। एसडीएम ने संबंधित को सभी मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के आदेश दिए, वा एक-एक फरियादी की गंभीरता पूर्वक शिकायत को सुना
इस मौके पर न्याय दिवस में ईओ संदीप, बीडीओ डा संतोष श्रीवास्तव, वा कोतवाल पुरवा राकेश कुमार गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!