खबर बदायूँ से
जितेन्द्र कुमार यादव
व्यूरो चीफ बदायूँ
त्योहारों के मद्देनजर सहसवान में पुलिस की पैदल गश्त, पटाखा बाजार का किया निरीक्षण
05 नवंबर, बदायूँ। आगामी धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजन एवं भैया दूज पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत तहसील सहसवान क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया।
पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, सर्राफा बाजार एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही पटाखा बाजार का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को परखा गया।
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, नियमित फुट पेट्रोलिंग करने, बाजारों में भीड़ नियंत्रण रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहने को कहा गया।