संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “हेलमेट हीरो विशेष अभियान” का समापन किया गया।

इस अवसर पर यातायात पांढुर्णा पुलिस द्वारा नागरिकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले जागरूक नागरिकों को मिठाई खिलाकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर, डीएसपी श्री बृजेश भार्गव, रक्षित निरीक्षक श्रीमती स्नेहा घोरमारे, यातायात रक्षित निरीक्षक श्रीमती हेमलता झरबड़े सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नागरिकों को दोपहिया वाहन चलाते समय स्वयं हेलमेट पहनने एवं पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित वाहन चालन का संदेश दिया गया।
पांढुर्णा पुलिस की अपील – हेलमेट लगाएं, जीवन बचाएं। सुरक्षित सफर, सुरक्षित परिवार।