सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज
भीलवाड़ा- शाहपुरा
शाहपुरा में चमना बावड़ी परिसर में जानवर के कटे अंश मिलने से आक्रोश-
एक संदिग्ध महिला को लिया हिरासत में-
मुस्लिम समाज ने भी वारदात के विरोध में बंद किए प्रतिष्ठान –एवं कलेक्टर व एसपी को दिया ज्ञापन-
शाहपुरा– जहाजपुर में हुई घटना की आग नहीं बुझी कि बुधवार को प्रातः काल शाहपुरा में कुंड गेट चमना बावड़ी परिसर में मृतक जानवर के टुकड़े मिलने से हिंदू समाज में आक्रोश फैल गया। देखते-देखते हिंदू समाज के व्यक्ति घटना स्थल पहुंच गये। घटना का विरोध प्रकट करते हुए समाज के व्यक्तियों ने बाजार बंद कराते हुए शरारती तत्व को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन नगर में शांति बनाए रखने की अपील करते हुए बताया कि शरारती तत्व को शाम तक गिरफ्तार कर लेंगे। घटनास्थल पर नगर सभापति रघुनंदन सोनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा, बालाराम खारोल ,अविनाश शर्मा, कैलाश धाकड़ ,अर्पित कसेरा, महावीर सैनी सहित हिंदू संगठन के सदस्य धरने पर बैठे हुए हैं। बताया जाता है कि चमना बावड़ी पर गणेश उत्सव समिति द्वारा 10 वर्षों से लगातार 10 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करताआ रहा है। इस वर्ष मंगलवार को गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन करने के पश्चात अर्ध रात्रि को मरे हुए जानवर के टुकड़े पंडाल में मिलने से गणेश उत्सव समिति के सदस्यों में आक्रोश फैल गया। जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस अधीक्षक पूरे नगर में चौकसी बनाए हुए है जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस घटना से शाहपुरा वासीयो में आक्रोश है। हिंदू संगठन एवं मुसलमान समाज के व्यक्तियों द्वारा इस घटना की निंदा करते हुए मुसलमान समाज ने कहा कि इस घटना में कोई भी दोषी हो सजा मिलनी चाहिए। मुसलमान समाज का सदस्य दोषी होगा तो हम न्यायालय में वकील खड़ा नहीं करेंगे। वहीं पुलिस आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है।

मुस्लिम समाज ने भी वारदात के विरोध में बंद किए प्रतिष्ठान, मुस्लिम समाज ने कलेक्टर व एसपी को दिया ज्ञापन-
शहरकाजी सैयद शराफत अली व समाज के सदर हमीद खां की अगुवाई में पहुंचे कलेक्ट्रेट, कलेक्टर व SP को ज्ञापन देकर मामले का राजफाश करने की मांग की है। लगातार जिले में ऐसा सामाजिक तत्वों द्वारा वातावरण को दूषित करने का प्रयास किया जा रहा है जिस पर रोक लगाने की जरूरत है। मुस्लिम समाज की ओर से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है असामाजिक तत्व किसी भी पक्ष का हो, कार्रवाई कराने की मांग, शाहपुरा की फिजां को नहीं बदलने देगा शाहपुरा का मुस्लिम समाज, ज्ञापन देने समाज के सभी निर्वाचित पार्षद एवं समाजों के प्रतिनिधि पहुंचे कलेक्ट्रेट पर पहुंचे और सामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
एक संदिग्ध महिला को लिया हिरासत में-
शाहपुरा जिला मुख्यालय पर गणेश पंडाल में मृत पशु के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है।वहीं इस मामले को लेकर अभी तक शहर के लोगों में आक्रोश बरकरार है। विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चल रहा है आक्रोशित लोग पंडाल के बाहर बैठकर भजन कीर्तन कर रहे हैं।हालात को देखते हुए शहर में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस का दावा है कि हालात पूरी तरह से काबू में हैं।

















Leave a Reply