Advertisement

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने एवं वीडियो वायरल मामले में शहर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी पर कसा शिकंजा।

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने एवं वीडियो वायरल मामले में शहर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी पर कसा शिकंजा।

पलवल-18 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पुलिस की टीम ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने एवं वीडियो वायरल मामले में करीब 5 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना शहर पलवल प्रभारी निरीक्षक रेनू शेखावत के अनुसार गत एक मई 2024 को एक युवती ने अपनी दी शिकायत में बताया कि मुख्य आरोपी राहुल ने उसे शादी का झांसा देकर गाड़ी में बिठा लिया और नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी व उसके साथियों ने वीडियो डिलीट करने के नाम पर उससे 2.70 लाख रुपये भी हड़प लिए और वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दिया। शहर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी थी।

 

प्रभारी थाना ने आगे बतलाया कि मामले में विवेचना के दौरान नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म के आरोप साबित न हुए। उन्होंने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने गत दिनांक 16 सितम्बर को इस मुकदमे में करीब 5 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रामनगर दुकड़िया मोहल्ला पलवल वासी राहुल को गिरफ्तार किया है जिसे पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिससे रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपी को आज पेश अदालत किया जाएगा। मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!