Advertisement

वाराणसी : अनंत चतुर्दशी के दिन माँ लक्ष्मी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, धागा पूजन कराकर बांधनें का है विशेष महत्व… 

www.satyarath.com

• अनंत चतुर्दशी के दिन माँ लक्ष्मी के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, धागा पूजन कराकर बांधनें का है विशेष महत्व… 

www.satyarath.com

वाराणसी : काशी के लक्खा मेला में शुमार सोरहिया अनुष्ठान इस समय चल रहा है। अनंत चतुर्दशी के दिन मंगलवार को माता लक्ष्मी के दर्शन-पूजन को श्रद्धालु लक्ष्मीकुंड स्थित माता लक्ष्मी के दर्शन-पूजन को उमड़े। इस दौरान माता का विधिविधान से दर्शन-पूजन के साथ धागा प्राप्त किया। ऐसी मान्यता है कि धागा का पूजन कराकर बांधनें से विशेष फल मिलता है।

www.satyarath.com

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर लक्ष्मी कुंड स्थित माँ लक्ष्मी जी के मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। माँ लक्ष्मी धन की देवी कही जाती हैं। आज के दिन माँ लक्ष्मी के दर्शन करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है। लक्ष्मी मंदिर के महंत नें बताया कि आज अनंत चौथ का मतलब अनंत 14 धागा से लिया जाता है, जिसका पूजन करवाकर माताएं अपनें घर में पूजा करवा कर घर के सभी सदस्यों को बांधती हैं।

www.satyarath.com

उन्होंने धागा पूजन से माँ भगवती और भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। कहा कि आज ही के दिन से रामनगर की रामलीला की शुरुआत होती है। अनंत चतुर्दशी कई वर्षों से अपने काशी में प्रचलित है। यह परंपरा वर्षों से निभाई जा रही है। यहां भक्त आते हैं और अनंत चतुर्दशी की पूजा करवा कर धागा ले जाकर अपनी बाहों पर साल भर तक बांधे रहते हैं। अगले साल पूजा के समय इसका विसर्जन करके फिर नया धागा बांधते हैं। इसे बाधने से सारी मन्नतें पूर्ण होती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!