Advertisement

क्षत्रिय सीरवी समाज द्वारा श्री योगमाया मन्दिर में गणगौर चौक के राजा श्री गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

 

रिंगनोद—क्षत्रिय सीरवी समाज द्वारा श्री योगमाया मन्दिर में गणगौर चौक के राजा श्री गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

प्रतिदिन कई धार्मिक एवम सामाजिक कार्यक्रम अयोजित किए जा रहे है, इसी क्रम में शुक्रवार को गणेश जी की महाआरती एवं महाप्रसादी वितरण के बात गणगौर चौक में ओपन रात्रि कालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें ,राजगढ़ ग्रुप, मारुति क्लब अमोदिया, ग्लोबल ग्रुप, विस्डम ग्रुप, महाँकाल ग्रुप, आजाद ग्रुप रिंगनोद, तमन्ना स्पोर्ट ग्रुप राजगढ़ कुल 8 टीमो ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, प्रतियोगिता प्रारम्भ करने के पूर्व राष्ट्रीयगान हुआ, पश्चात खिलाड़ियों का परिचय समाज के वरिष्ठजनों से करवाया, उसके बाद मैच प्रारम्भ हुआ, प्रत्येक मैच 11-11 पॉइंट के तीन सेड में हुआ फिर ,फाइनल मैच महाँकाल ग्रुप और विस्डम ग्रुप के बीच हुआ जिसमें विस्डम ग्रुप विजेता रहा विजेता टीम को समाज का वरिष्ठजनों द्वारा पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये की नगद राशि भेंट की और उपविजेता महाँकाल ग्रुप को 2100 रुपये की राशि भेंट की। विस्डम ग्रुप के कप्तान पंकज सतपुड़ा ने पुस्कार राशि 5100 रुपये गणेश उत्सव समिति को भेंट की। प्रतियोगिता के रेफरी आयुष चोयल अमोदिया, देव परमार राजगढ़, जयसूर्या चौधरी रतनपुरा ,कुंदन राजगढ़ रहे स्कोरर केशव दवे रिंगनोद कॉमेंटेटर कानालाल मोलवा रहे। इन सभी का भगवा रूपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया । आभार क्षत्रिय सीरवी युवा पंच के अध्यक्ष जगदीश राठौर ने माना।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!