Advertisement

महुआ में राधा अष्टमी के अवसर पर द बोहराज ग्लोबल विद्यालय में हुआ भव्य समारोह

ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा
महुआ, दोसा

महुआ में राधा अष्टमी के अवसर पर द बोहराज ग्लोबल विद्यालय में हुआ भव्य समारोह

महुआ, महुवा उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड स्थित द बोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को राधा अष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया । समारोह का आरंभ सुबह हम सब की आराध्य देव राधा जी का विशेष पूजा अर्चना से हुआ, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम में बच्चों ने श्री राधा-कृष्ण जीवंत झांकियां के साथ विद्यालय की भव्य सजावट की, और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों भजन, नृत्य प्रस्तुत किए। विशेष आकर्षण के रूप में, छोटे बच्चों ने राधा और कृष्ण के पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर कार्यक्रम में भाग लिया,

जो विद्यार्थियों के बीच खुशी और उत्साह का आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके साथ ही राधा नाम का जप करते हुए अध्यापिकाओं द्वारा भजन गीत का गान किया गया। समारोह का समापन प्रसाद वितरण और बच्चों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन के साथ हुआ, जिससे सभी उपस्थित लोगों ने इस दिव्य दिन का पूरा आनंद उठाया । इस संपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर विनय बोहरा, सहनिदेशक विकास बोहरा, संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी, महुवा, बालाजी, मंडावर, के प्रधानाचार्य ओपी, राजेश, पुनीत, कोऑर्डिनेटर श्वेता नेगी, विषय विभाग अध्यक्ष गिरिवर, मनोज अवनिश, मोहन, लेखा- कार्यालय के कर्मचारी भूपेन्द्र, सुरेंद्र, सुंदर,अंशुल, जानवी शर्मा, पीटीआई सुरेंद्र, भूपेन्द्र सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाएं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!