Advertisement

बस्ती।न्यायलय द्वारा पारित आदेश का उलंघन करने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

न्यायलय द्वारा पारित आदेश का उलंघन करने के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बस्ती उत्तर प्रदेश से शिवेश शुक्ला की रिपोर्ट

बस्ती। जनपद के हरैया थाना अंतर्गत ग्राम जीवधरपुर राय की पीड़िता आरती पत्नी राम प्रकाश ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की मांग की।पत्र में बताया कि लगभग 15 वर्ष पहले मेरी शादी जिवधरपुर राय निवासी राम प्रकाश से हुई थी। राम प्रकाश से 2 लड़की पैदा हुई उसके बाद 2015 में सास सुर्मिता देवी, जेठ राम सूरत, पति राम प्रकाश सहित परिवार के सदस्यों द्वारा मेरा उत्पीड़न किया जा रहा था और पूरे परिवार ने मुझे मार-पीटकर घर से निकाल दिया मैने अपनी आप बीती अपने पिता जी को बतायी तब पिता जी के साथ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था और कोर्ट के आदेश पर मेरे पति की पूरी जायजाद में 1/2 की हिस्सेदारी मिली थी और खर्च के रूप में 2500 महीने का आदेश हुआ था।

किन्तु उक्त आदेश का अनुपालन नहीं हो रहा है। इधर कुछ वर्ष पूर्व मेरे पति अपनी दूसरी शादी कर ली जब इस बात की मुझे जानकारी हुई, गांव में हल्ला हुआ तब में थाना हरैया पर प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा केवल धारा 151 का चालान कर दिया गया। उसके बाद पति राम प्रकाश, सास सुर्मिता देवी, जेठ राम सूरत ने मिलकर मुझे और मेरे बच्चों को घर से निकाल कर बाहर कर दिया तथा मेरे विस्तर को बाहर फेककर घर में ताला लगा दिया। उसके बाद जब में पुनः थाने में गयी तो मुझे अश्वासन दिया गया लेकिन न्याय नहीं मिला मै पुनः उप जिलाधिकारी महोदय हरैया के पास गयी तो उन्होने आदेश करके प्रार्थना-पत्र थाने पर भेजवाया लेकिन मुझे कोई न्याय नहीं मिल नहीं है। मैं मजबूर होकर अपने बच्चों सहित अपने मायके ग्राम सुकरौली पाण्डेय, थाना परसरामपुर, जिला बस्ती के यहाँ रह रही हूँ तथा बिना मुझे तलाक दिए मेरे पति दूसरी शादी कैसे कर सकते हैं तथा देवर रामधनी की पत्नी पुलिस विभाग में कार्यरत होने के नाते मेरी सुनवाई नहीं हो रही है।

मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पीड़िता ने न्याय की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!