रिपोर्टर (रावेंद्र केसरवानी रोहन प्रयागराज उत्तर प्रदेश)
वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण केसरवानी की स्मृति में जॉनसन गंज व्यवसायिक संगठन के तत्वाधान में श्रद्धांजलि सभा आहूत हुईं।
प्रयागराज ही नहीं अपितु प्रदेश के दिग्गज दिवंगत व्यापारी नेता जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष प्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रसिद्ध समाजसेवी संस्थाओं सेंट्रल पीस कमेटी सहित तमाम संगठनों में उच्च पदासीन अत्यंत मधुर मिलनसार सर्वप्रिय प्रसिद्ध व्यापारी नेता अरुण केसरवानी जी की स्मृति में आज जॉनसन गंज व्यवसायिक संगठन के अध्यक्ष अनूप केशरवानी की अध्यक्षता में चौक में एक श्रद्धांजलि सभा आहूत किया गया।
सभा में समाज के सभी वर्गों के गणमान्य व्यक्ति व प्रतिष्ठित व्यापारीगण उपस्थित रहे। अदृतीय अविस्मरणीय व्यक्तित्व के धनी अरुण केसरवानी के प्रति सभी ने अश्रु पूर्ण नेत्रों से चित्र पर फूल अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
जॉनसन गंज चौक के सभी व्यापारिओं नें एक स्वर मे दिवंगत अरुण केसरवानी के छोटे भाई अनूप केशरवानी को सांत्वना देते हुए कहा अरुण भैया की कमी कभी भी पूरी नहीं हों सकेगी परन्तु अब वर्तमान परिवेश मे सम्पूर्ण चौक क्षेत्र के व्यापारी आपके नेतृत्व और मार्गदर्शन मे दिवंगत अरुण केसरवानी का अस्तित्व सदैव ही महसूस करना चाहते है।
सभा का संयोजन महेंद्र चौरसिया व संचालन अनिमेष अग्रवाल नें किया।
श्रद्धांजलि सभा मे गौरी शंकर अनिमेष अग्रवाल पल्लवी अरोड़ा टीनू रावत मनोज केसरवानी विजय चौरसिया
गब्बर अजय चौरसिया मनीष वेद प्रकाश शर्मा राकेश ठाकुर गोपाल मिश्रा राकेश शर्मा अंकित मल्होत्रा विवेक खन्ना सूरज माधवानी नामदेव माधवानी नीरज अग्रवाल मनोज कपूर सहित भारी संख्या में व्यापारी गण उपस्थित रहे

















Leave a Reply