Advertisement

सोनभद्र -बीमा आम आदमी की जरूरी जरूरत है – आर के चौधरी।

बीमा आम आदमी की जरूरी जरूरत है – आर के चौधरी।

 

अभिकर्ता संगोष्ठी में बोले वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी।

 

सोनभद्र,/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखा रावर्रटसगंज के शाखा प्रबंधक डाक्टर एस के सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जवाहर पैलेस में विराट अभिकर्ता संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

 

मुख्य अतिथि वाराणसी मण्डल से पधारे वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक श्री राजेश कुमार चौधरी का प्रथम अभिवादन कर मंच पर लाया गया, फिर निगम गीत से शुरुआत एवं राष्ट्रगान से अभिकर्ता संगोष्ठी का समापन हुआ।

 

रावर्ट्सगंज शाखा 289 के शाखा प्रबंधक डाक्टर एस के सिंह की अगुवाई में दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी की शुरुआत हुई । दीप प्रज्वलन के बाद संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक आर के चौधरी, विशिष्ट अतिथि मैनेजर सेल्स वाराणसी संदीप चंद्रम एवं उपस्थित अभिकर्ताओं एवं उपस्थित चौथे स्तंभ के पत्रकार साथियों का स्वागत शाखा प्रबंधक डाक्टर एस के सिंह ने स्वागत भाषण देकर किया।

 

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक राजेश कुमार चौधरी ने अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीमा आम आदमी की जरूरी जरूरत है। श्री चौधरी ने निगम की सेवा पद्धति में लगातार हो रहे सुधार एवं अपडेशन की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था अब पेपरलेस कार्य करने की ओर अग्रसर है। बीमा धारकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीमा सेवा में लगातार बेहतर सुधार का प्रयास चल रहा है।

 

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि मैनेजर सेल्स वाराणसी मण्डल श्री संदीप चंद्रम ने संस्था में चल रहीं जन उपयोगी पालिसियों के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि संस्था में जीरो साल के बच्चे से लेकर 75 साल तक के उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग पालिसी उपलब्ध है। मैनेजर श्री चंद्रम ने पेंशन योजना एवं सिंगल इन्वेस्टमेंट की पालिसियों की विशेषताओं को भी बताया। संगोष्ठी में उपस्थित पूर्वांचल अभिकर्ता एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने अभिकर्ताओं की तरफ से मुख्य अतिथि का स्वागत कर बीमा धारकों के क्लेम्स का निस्तारण समयानुसार एवं नियमानुसार कराने की मांग करते हुए अभिकर्ताओं के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग किया।

 

विराट अभिकर्ता संगोष्ठी में प्रतियोगी विजेता अभिकर्ताओं को वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक के हाथों से सम्मानित किया गया।

 

संगोष्ठी में पधारे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए शाखा रावर्रटसगंज के सहायक शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने संगोष्ठी का समापन किया। अभिकर्ता संगोष्ठी का संचालन शाखा रावर्रटसगंज के मैनेजर सी0एल‌0आई0ए0 सर्वेश जिग्यासू ने किया।

 

अभिकर्ता संगोष्ठी में वरिष्ठ अभिकर्ता अरविंद सिंह, कन्हैया पाण्डेय, संतोष, उर्मिला यादव, मुन्ना यादव, छाया देवी, दिनेश अग्रहरी, पुलेंदू शुक्ला, राजन सोनी, धन जी मौर्या, अर्जुन प्रसाद, मुहम्मद खालिद, निहाल हैदर, राम कुमार मिश्रा, संतोष गिरी, विवेकानंद, करुणाकर नाथ, सुनीता, विजय राम सिंह, संगीता मौर्या, मनीष चतुर्वेदी, मिथिलेश कुमार, अरविंद चौबे, महेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, राम प्रकाश, विमलेश दूबे, आशीष उपाध्याय, चंद्रभूषण पाण्डेय,

सहित शाखा के सैकड़ों अभिकर्ताओं ने भाग लिया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!