Advertisement

सेवाधाम में मिट्टी गणेश स्थापना के साथ हुई 35वें गणेशोत्सव की शुरूआत

सेवाधाम में मिट्टी गणेश स्थापना के साथ हुई 35वें गणेशोत्सव की शुरूआत

गणेशोत्सव के प्रथम दिवस रात्रि में भैरवगढ़ पुलिस के माध्यम से 40 वर्षीय मनोरोगी गर्भस्थ महिला को सेवाधाम ने अपनाया

रितिक सोनगरा कि खबर


उज्जैन‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम में 35वें गणेशोत्सव पर डिडवानिया रतनलाल अवेदना केन्द्र में स्थापित भव्य गणेश प्रतिमा का पूजन आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल, कांता भाभी, मोनिका दीदी, गोरी दीदी, श्रीरामकृष्ण बालगृह एवं माँ शारदा बालिकागृह के विशेष बच्चों द्वारा विद्धान आचार्य श्रीराम शर्मा के आचार्यवत् में गणेश स्थापना, पूजन अर्चन कर आरती की गई। गणेशोत्सव में पूजन के दौरान रात्रि में थाना भैरवगढ़ पुलिस द्वारा लावारिस घूमती हुई 40 वर्षीय गर्भस्थ मनोरोगी महिला को लेकर आए। उक्त महिला 6 सितम्बर को ग्राम नागपुरा तहसील घट्टिया में रात्रि में घूमती हुई पाई गई

जब उसका शासकीय जिला चिकित्सालय उज्जैन में मेडिकल परीक्षण कराया गया तब उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई तत्पश्चात भैरवगढ़ पुलिस सुरक्षार्थ अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में प्रवेश हेतु लेकर आए। आश्रम परम्परानुसार मनोरोगी महिला गौरी (रानी) का मंगल, तिलक, माला एवं मिष्ठान्न खिलाकर गणेशोत्सव पर प्रवेश दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!