*स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाता अमृत सरोवर बांध पर लगा गंदगी का अंबार*
*देवी मंदिर परिसर तक फैला कूड़ा कचरा जिम्मेदार मौन*
*सोनभद्र* खलियारी /बुद्धिराम सिंह यादव

सोनभद्र विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत खलियारी अमृत सरोवर बांध पर गंदगी का अंबार लग गया है जिम्मेदार मौन है सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर बांध पर कूड़े कचरे का ढेर लगना प्रधान मंत्री के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाने जैसा है।
बता दें कि ये अमृत सरोवर बांध खलियारी मार्केट के मुख्य मार्ग पर ही है फिर भी किसी अधिकारी का ध्यान उस ओर नही जाता है स्वच्छता अभियान सिर्फ कागजों तक सीमित रह गया है। ये अमृत सरोवर बांध खलियारी बाजार से सटा हुआ होने से आने जाने वाले राहगीर अमृत सरोवर बांध पर कुछ समय व्यतीत करते है लेकिन चारो ओर फैले गंदगी से बदबू आती है बाजार वासियों को गंदगी से होने वाली संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
अमृत सरोवर बांध पर ही देवी का मंदिर भी है जहां श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है तथा भिन्न भिन्न कार्यक्रम होते रहते है फिर भी किसी जिम्मेदार का ध्यान नही जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इस अमृत सरोवर बांध पर भारी भरकम बजट खर्च किया गया है बांध के चारो ओर बनाए गए इंटरलॉकिंग में भारी भ्रष्टाचार किया गया है महज एक मीटर इंटरलॉकिंग किया गया है बिना सोलंग डाले ही बालू की जगह पत्थर के चूरन का भरपूर इस्तेमाल किया गया है।
गंदगी की मुख्य समस्या उसी अमृत सरोवर बांध पर ग्राम प्रधान द्वारा कूड़ेदान बनवाने से हुई है जो अमृत सरोवर सहित आस्था के मंदिर को भी गंदगी की चपेट में ले रहा है।
इस मामले को लेकर जब पंचायत सचिव सुनील गुप्ता से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नही उठाया। लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यानआकृष्ट कराते हुए जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।















Leave a Reply