Advertisement

महराजगंज : बहन के साथ जा रहे भाई को दबंगों ने रास्ते में पीटा।

www.satyarath.com

• बहन के साथ जा रहे भाई को दबंगों ने रास्ते में पीटा।

www.satyarath.com

महराजगंज : निचलौल थानाक्षेत्र के ग्राम बढ़या के पुरवा गेठियहवा में कुछ लोगों ने बहन के साथ जा रहे भाई को घेरकर लाठी डंडों से पीट दिया।

इस मामले में पुलिस ने युवक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। युवक द्वारा निचलौल पुलिस को दी गई तहरीर में,बताया है कि वह अपनी बहन के साथ कहीं जा रहा था।

इसी बीच इनके ही गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में दोनों भाई बहन को घेर कर रोक लिया।और लाठी डंडे से उसे और उसकी बहन की पिटाई कर दिया।

पीड़ित युवक द्वारा जब इसका विरोध किया गया,तो दबंगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए वे लोग चले गए। निचलौल पुलिस ने इस मामले में धर्मेंद्र, चंचल, श्रवन और संदीप के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिए है।निचलौल थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तथा मामले की जांच की जा रही है।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

Mon.9670089541

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!