Advertisement

सोनभद्र -चोरी की भैंस लखनपुरवॉ से बरामद!

चोरी की भैंस लखनपुरवॉ से बरामद!

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र,रावर्टसगंज नगर से चोरी हुई भैंस अपने बच्चे के साथ रावर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनपुरवा गांव से बरामद कर ली गई, इस मामले में पुलिस ने दो चोरों को मौके से हिरासत में लिया है!

बताया गया कि रावर्टसगंज रेलवे फाटक पर बेलहिया गांव निवासी एक व्यक्ति रेलवे फाटक पर निवास करता है, वह अपने निवास पर भैंस भी पाल रखा है! वह सुबह जब उठा तो उसकी भैंस खुटे से गायब थी इस पर वह घर पर लगे सीसीटीवी को जब चेक किया तो भैंस छोड़ने वाले को कुछ लोगों ने पहचान लिया इसी बीच सुबह दो लोग भैंस लेकर लखनपुरवॉ में पहुंच गए! भैंस के साथ उसका बच्चा भी था भैंस को वह दोनों व्यक्ति ₹5000 तक बेचने को तैयार हो गए जिस पर कुछ लोगों को शक हुआ इसी बीच जिसकी भैंस थी संयोग से उसके बुआ का घर भी लखन पुरवॉ में ही था, उसने लखनपुरवा में फोन कर कर कहा कि कोई भैंस लेकर जाए तो बताना और इसी दौरान भैंस लेकर वह चोर पहुंच चुके थे! इसकी सूचना जैसे ही भैंस पलक को मिली वह लखनपुरवा पहुंच गए और अपनी भैंस पहचान लिए! भैंस पहचानने के बाद उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस मौके पर पहुंचकर दो लोगों को पकणकर थाने ले आई पुलिस चोरों से अन्य चोरी के मामले में समाचार लिखे जाने तक पूछताछ कर रही थी!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!