*सूदखोरों पर चलेगा पुलिस का डंडा नहीं वसूल पाएंगे ज्यादा पैसे*
*सूदखोरों द्वारा डरा धमकाकर गरीबों से वसूले जाते है मूलधन से ज्यादा पैसे*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक ड्रा0 यशवीर सिंह ने सूदखोरों के द्वारा डरा धमकाकर मूलधन से ज्यादा पैसे वसूलने के खिलाफ सभी थानों चौकियों को ऐसे सूदखोरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का दिए निर्देश।
सोनभद्र पुलिस का कहना है कि प्रायः संज्ञान में आया है कि राबर्ट्सगंज थाना और अन्य थाना क्षेत्रों में सूदखोरों द्वारा लोगों को उच्च ब्याज पर पैसे बांटकर अधिक मात्रा में ब्याज की वसूली की जाती हैl लोगों द्वारा ब्याज का पैसा नहीं देने पर डराया धमकाया जाता है।
अतः समस्त जनपद वासियों को अवगत कराया जाता है कि अगर इस प्रकार का कार्य किसी के द्वारा किया जा रहा है या पैसे देकर ब्याज वसूलने के लिए डराया धमकाया जाता है तो उसकी सूचना पुलिस हेल्प लाइन नंबर 7839857625 पर दें जिससे की सूदखोरों के विरुद्ध प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही करते हुए दंडात्मक विधिक कार्यवाही की जा सके।
















Leave a Reply