Advertisement

सोनभद्र -जिला अस्पताल लोढ़ी के डॉक्टर लिख रहे हैं बाहर की दवा,

जिला अस्पताल लोढ़ी के डॉक्टर लिख रहे हैं बाहर की दवा,

नामित मेडिकल स्टोर पर भेज कर रहे हैं करीब मरीजों की जेब ढीली,

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

दो दिन से परेशान गर्भवती महिला मरीज़ को आज लोढ़ी जिला अस्पताल में डॉक्टर ने इतनी सारी दवाई बाहर पुलिस चौकी के बगल वाले मेडिकल स्टोर से लेने को कहा जब मरीज़ मेडिकल स्टोर पर दावा लेने गई तो 1500 से 2000 हजार का बिल बना दिया गया। जब दवा इतनी महंगी बाहर मेडिकल स्टोर से हि लेना है तो फिर जिला अस्पताल जाने का मतलब ही क्या रह गया आखिर क्यों बाहर मेडिकल स्टोर से ज्यादा तर दवाई लोढ़ी जिला अस्पताल के डॉक्टर मरीजों को बाहर से दवाई खरीदने भेज रहे हैं। और महिला ने ये भी बताया की जब वो पर्ची बनवाने काउंटर पर गई तो 1 रु की पर्ची का उससे 5 रु ये कह कर ले लिया गया की चेंज नहीं है यानी की दिन भर में इस तरह से कितना एक्स्ट्रा पैसा मरीजों से वसूला जा रहा है, आखिर इसका जिम्मेदार कोन है और ऐसा कब तक चलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!