Advertisement

सोनभद्र -शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है – डॉ बृजेश महादेव

शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है – डॉ बृजेश महादेव

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

(डॉ बृजेश महादेव सोनभद्र में एक नवाचारी शिक्षक हैं जिन्हें एशियन एजुकेशन अवार्ड, नेशनल बिल्डर अवार्ड के साथ राज्य आईसीटी सम्मान प्राप्त है। आपको स्काउटिंग में आधा दर्जन अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों के लिए सैकड़ों पुरस्कार मिला है। आप की एक दर्जन पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है।)

फोटो:

सोनभद्र। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र में वृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जय प्रसाद चौरसिया ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के महान शिक्षाविद् एवं आदर्श शिक्षक, देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर हम शिक्षक दिवस मनाते हैं।

समारोह का संचालन कर रहे डॉक्टर बीके सिंह महादेव ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवां ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना सिर्फ उनके प्रति अच्छा व्यवहार करने से कहीं अधिक है, उनसे विनम्रता से बात करना, कक्षा में उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनना, उनके निर्देशों का पालन करना, विद्यालय में समय पर उपस्थित होना और समय पर अपना कार्य जमा करना।

उन्होंने कहा कि एक अच्छा शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है। वह दूसरों के लिए रास्ता रोशन करने के लिए खुद को जला देता है। एक शिक्षक का सबसे बड़े पुरस्कार उसके विद्यार्थियों की अभिक्षमताओं में सतत् वृद्धि, उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियां , उनका अपने गुरु के प्रति सच्चा सम्मान और उनकी कृतज्ञता होती है।

इस अवसर पर डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह, ज्ञानेश त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, दीपक कुमार मौर्य व पवन कुमार सिंह ने बच्चों को आशीर्वचन दिया। समारोह के अंत में बच्चों ने भी शिक्षकों को उपहार देकर आशीर्वाद लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!