Advertisement

प्रयागराज : टीपू सुल्तान बनने की कोशिश कर रहे हैं सपा प्रमुख : सीएम योगी

www.satyarath.com

• टीपू सुल्तान बनने की कोशिश कर रहे हैं सपा प्रमुख : सीएम योगी

www.satyarath.com

प्रयागराज : फूलपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया टीपू से टीपू सुल्तान बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनके कार्यकाल में जंगलराज को जनता भूली नहीं है। सपा ने माफिया राज स्थापित कर जनता को परेशान कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से सनातन धर्मावलंबियों की आस्था का केंद्र रहा प्रयागराज आज पहचान के संकट से जूझ रहा है।बुधवार को फूलपुर इफको पहुंचे सीएम योगी ने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि वह पीडीए के नाम पर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। सत्ता में आये तो चाचा-भतीजा रंगदारी में लग जायेंगे। अपने शासन के दौरान टीपू माफियाओं के साथ गले में हार पहनकर घूमता था। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए साहस की जरूरत होती है।उन्होंने तब कहा था कि अगर माफिया ने सिर उठाने की हिम्मत की तो सरकार उसे भी मिट्टी में मिला देगी। उन्होंने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा शासनकाल में राजू पाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इससे लोगों की रूह कांप गई थी। सपा सरकार माफियाओं द्वारा चलाई गई थी।

इस अवसर पर जनपद प्रयागराज में 5,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण, विद्यार्थियों को स्मार्टफोन एवं टैबलेट का वितरण, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को ऋण वितरण एवं सहायता राशि का हस्तांतरण तथा 407 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।सीएम योगी ने फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण सिंह पटेल को सांसद चुने जाने पर क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि फूलपुर का सर्वांगीण विकास होगा।

फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के इफको परिसर में आयोजित रोजगार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15,448 छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरित किये। इनमें से 10,647 लाभार्थी फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के थे। इसके अलावा 633.80 करोड़ रुपये की 407 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रोजगार मेले में 50 से अधिक कंपनियां करीब 5000 युवाओं को नौकरी देंगी। जिले के कुल 15,448 छात्रों को टैबलेट-स्मार्ट फोन वितरित, फूलपुर के 10,647 छात्रों को टैबलेट-स्मार्ट फोन वितरित, 7138 लाभार्थियों के लिए 510.28 करोड़ का ऋण स्वीकृत, जिले में 325.92 करोड़ रुपये की 236 योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास 305.88 करोड़ रुपये की 171 परियोजनाओं का शिलान्यास।

मुख्यमंत्री योगी के एजेंडे में शामिल महाकुंभ आयोजन की समीक्षा बैठक बुधवार को नहीं हुई, इसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। तैयारियों की समीक्षा और निरीक्षण के लिए मुख्यमंत्री जल्द ही दोबारा आएंगे। उस दौरान वह महाकुंभ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!